Unique Love Story: चपरासी को दिल दे बैठी प्रिंसिपल

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के मुल्तान से एक अनोखी प्रेम कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने अमीरी-गरीबी और पद-प्रतिष्ठा की सोच को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला दिया है।
यह कहानी है एक स्कूल की प्रिंसिपल फरजाना और उसी स्कूल में कार्यरत एक चपरासी फैयाज की। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों के बीच रिश्ता किसी लंबी बातचीत या मुलाकात से नहीं, बल्कि एक कप चाय से शुरू हुआ।

जानकारी के मुताबिक, फरजाना अपने विचारों में काफी शिक्षित, संवेदनशील और साहित्य प्रेमी हैं। लेकिन उनका ध्यान किसी बड़े ओहदे वाले व्यक्ति की ओर नहीं गया, बल्कि उनकी नज़र फैयाज की सादगी और उनके काम करने के तरीके पर टिक गई।फैयाज का सबसे खास अंदाज़ था सम्मान और विनम्रता के साथ चाय परोसना, बिना किसी गलती या जल्दबाज़ी के। यही छोटी-सी बात फरजाना के दिल को छू गई। उन्होंने माना कि यही सादगी उन्हें सबसे अलग लगी और धीरे-धीरे वह फैयाज के व्यक्तित्व से प्रभावित हो गईं।

आगे चलकर हालात ऐसे बने कि फरजाना ने समाज की परवाह किए बिना अपने दिल की बात खुद सामने रखी। उनका कहना है कि जब भावनाएँ सच्ची हों, तो पद या रुतबे की दीवारें मायने नहीं रखतीं।
और इस तरह, एक साधारण-सी शुरुआत एक ऐसी प्रेम कहानी में बदल गई, जो आज हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.