यूनिवर्सिटी ने छात्रों को रोमांस करने का निर्देश दिया

चीन में लंबे वक्त तक 'वन चाइल्ड पॉलिसी' लागू रही. इसकी वजह से देश में जन्म दर काफी गिर गई. साथ ही वृद्धों की संख्या काफी बढ़ गई. समय के साथ ये समस्या बनने लगी तो इसके समाधान के लिए चीन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिनसे देश में जन्म दर को बढ़ाने में मदद मिल सके.चीन में नियमों को मानने वाले लोग रहते हैं तभी इस देश ने तेजी से तरक्की की है. कितने बजे उठना है, कब खाना, कब एक्सरसाइज करनी है, कब तक काम खत्म कर लेना है और कब सोना है, हर चीज नियमों में बंधी है. लेकिन चीन की एक यूनिवर्सिटी ने तो हद पार कर दी है. उसने अपने छात्रों के लिए प्रेम करने का समय तय कर दिया है.आपने सही सुना . चीन के सिचुआन स्थित साउथ वेस्ट वोकेशनल कॉलेज ऑफ एविएशन यूनिवर्सिटी ने छात्रों को प्रेम करने के लिए एक निश्चित समय दे दिया है. यहां जल्दी ही वसंत की छुट्टी होने वाली है. 17 मार्च को इसका ऐलान किया गया. इसमें यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कहा है कि वे इसी दौरान प्रेम कर लें, वो भी एक खास अंदाज में. यूनिवर्सिटी ने अपने ऑफिशियल नोटिस में लिखा 'फूल देखों और रोमांस का मजा लो'.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.