बीघापुर की ग्राम पंचायत भोगैता में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
बीघापुर : उन्नाव जिला अंधता निवारण समिति कानपुर के सौजन्य से गुरुवार को विकासखंड बीघापुर की ग्राम पंचायत भोगैता में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दर्जनों लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।
नेत्र परीक्षण के दौरान डॉक्टरों द्वारा मरीजों की दृष्टि की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में आंखों से संबंधित रोगों की समय रहते पहचान कर लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में डॉ. रितु सिंह के साथ पूर्व प्रधान बंशी लाल, जय राम, होरीलाल, दयाराम, पिंटू सेठ, नन्हकई, काली सहित अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।
रिपोर्टर : नवनीत

No Previous Comments found.