उन्नाव पुलिस ने चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार

उन्नाव : पुलिस ने चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए दो लैपटॉप और उनके चार्जर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मामला 5 जनवरी 2026 का है, जब एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली सदर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को सिंगरौसी से आगे कैल्को फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार पुत्र संजय उर्फ मिस्त्री के रूप में हुई है। वह वर्तमान में उन्नाव जिले के एक मोहल्ले में रह रहा था, जबकि उसका मूल पता जनपद हाथरस का बताया गया है। उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से डेल और लेनोवो कंपनी के दो लैपटॉप तथा उनके चार्जर बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी, चंद्रकांत मिश्रा व उपनिरीक्षक करुणा शंकर तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.