उन्नाव-लालगंज NH31 पर शुरू की 'समर सेफ्टी इनिशिएटिव'

उन्नाव -  बढ़ते पारे और भीषण गर्मी को देखते हुए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना कार्यान्वयन इकाई (PIU) कानपुर और क्षेत्रीय कार्यालय (RO) लखनऊ के तत्वावधान में उन्नाव-लालगंज NH31 पर एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य और सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई है।

राजमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों और चिलचिलाती धूप में काम करने वाले कर्मियों को हीटवेव (लू) से बचाने के लिए आज अकबाबाद टोल प्लाजा (Akwabad Toll Plaza) पर एक विशेष ओआरएस (ORS) और ग्लूकोज पानी वितरण अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक ड्राइवरों, दैनिक यात्रियों और राजमार्ग की सुरक्षा व रखरखाव में जुटे कर्मियों को डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और हीट स्ट्रोक से बचाना है।

रिपोर्टर - संजय यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.