किसान संगठन ने मासिक बैठक कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उन्नाव : भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने मासिक बैठक के बाद नौ सूत्री समस्याओं का ज्ञापन बीघापुर एसडीएम आनंद कुमार नायक को सौंपा है। अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर मासिक बैठक हुई। इसके बाद एसडीएम को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया। इसमें चंद्रिका देवी मंदिर में शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रुम, ड्रस्टविन की व्यवस्था कराने, लेखपालों के मिनी सचिवालय में बैठने का रोस्टर जारी करने, अंश निर्धारण निशुल्क करने, खाद की दुकान के बाहर डीएपी व यूरिया का रेट बोर्ड लगाए जाने संबंधी मांगे शामिल रही।

रिपोर्टर : नवनीत शुक्ला

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.