सांप के डसने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

उन्नाव :- उन्नाव के थाना अजगैन क्षेत्र के ग्राम आगा खेड़ा, पोस्ट नवई से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार लोधी उम्र करीब 35 साल को विषैले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं—बड़ी बेटी पारुल, दूसरी बेटी पल्लवी और करीब तीन माह का बेटा। अयनांश परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार में गहरा दुःख है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। ????

पत्रकार :- संजय यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.