आज का दिन भारत के दो महान सपूतों को स्मरण करने का दिन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन
आज का दिन भारत के दो महान सपूतों को स्मरण करने का दिन है।
उन्नाव- महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया और पूरी दुनिया को अहिंसा की शक्ति का संदेश दिया।वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति से भारतीय राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका अमर आह्वान “जय जवान, जय किसान” आज भी देश के जवानों और किसानों के सम्मान एवं योगदान की याद दिलाता है।
गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी का कर्तव्य और राष्ट्रसेवा का आदर्श हम सभी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
आइए, इन दोनों महान विभूतियों की जयंती पर हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक मजबूत, शांतिपूर्ण, आत्मनिर्भर और समतामूलक भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। ????????
महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन।
लाल बहादुर शास्त्री जी को शत्-शत् नमन।
संवाददाता - संजय यादव पत्रकार

No Previous Comments found.