समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ स्व. दीपक कुमार की 59वीं जयंती पर श्रद्धांजलि
उन्नाव- समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे उन्नाव के पूर्व सांसद एवं विधायक स्वर्गीय श्री दीपक कुमार जी की 59वीं जयंती पर समाजवादी साथियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन हवा महल स्थित उनके आवास पर किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान कोटरा आनंद यादव, मिंटू निषाद, सपा नेता मंजीत यादव सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्वर्गीय दीपक कुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
संवाददाता - संजय यादव

No Previous Comments found.