गंगाघाट क्षेत्र की महिला ने बेटे इमरान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
उन्नाव बेटे पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
उन्नाव- गंगाघाट थाना क्षेत्र के पोनी बाजार निवासी जरीना बेगम और उनके पति मोहम्मद आजाद खान ने अपने बेटे इमरान पर मारपीट, गाली-गलौज और परिवार को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने 16 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी उन्नाव को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि इमरान शराब पीने के बाद घर में विवाद करता है और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता है। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि वह अन्य लोगों से पैसे उधार लेकर विवाद करता है तथा मोहल्ले के लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार करता है।
आवेदन में जरीना बेगम और मोहम्मद आजाद खान ने अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल किए जाने की आशंका भी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
नोट: ये सभी आरोप प्रार्थना पत्र में लगाए गए हैं। मामले में संबंधित पक्ष का जवाब और प्रशासनिक जांच का निष्कर्ष सामने आना बाकी है।
संवाददाता - संजय

No Previous Comments found.