ऐतिहासिक शतक नींव पूजन एवं 101 फीट ऊँची धर्म ध्वजा स्थापना समारोह श्रद्धा

उन्नाव - बक्सर, जन-जन की आस्था, सामूहिक सहभागिता एवं सनातन सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक माँ चंडिका धाम, बक्सर में देवोत्थानी एकादशी के पावन अवसर पर 20 नवंबर 2026 को ऐतिहासिक शतक नींव पूजन एवं 101 फीट ऊँची भव्य धर्म ध्वजा स्थापना समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु समाज की सामूहिक शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान, संगठन भाव एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण के प्रति जनमानस के अटूट संकल्प का जीवंत प्रतीक बना। जन-जन के एक-एक रुपये एवं एक मुट्ठी अक्षत के श्रद्धापूर्ण अंशदान से निर्मित इस ऐतिहासिक आयोजन ने सामाजिक समरसता, लोक सहभागिता एवं सामूहिक चेतना का अनुपम संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय संजय जी, पूर्व प्रांत प्रचारक, अवध एवं कानपुर प्रांत तथा इतिहास संकलन के सह संगठन मंत्री, पूर्व वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र जी, भारतीय मजदूर संघ के राजेश सिंह सेंगर जी, नीरज गौतम जी, गौ सेवा आयोग एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या, विवेकानंद भारत भारती के संगठन मंत्री महिरद ध्वज जी, ओम शंकर त्रिपाठी जी, पूर्व प्रधानाचार्य, आचार्य श्री दीपक राजे जी, भास्करानंद सरस्वती जी, वरिष्ठ स्वयंसेवक पूत सिंह जी, अजीत त्रिवेदी जी एवं विवेक मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस ऐतिहासिक आयोजन के आमंत्रक एवं संपूर्ण अभियान के प्रमुख सूत्रधार शिक्षाविद् एवं सामाजिक उद्यमी अनुराग त्रिवेदी ने सभी अतिथियों, संत-महात्माओं, स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि माँ चंडिका धाम की यह धर्म ध्वजा किसी एक व्यक्ति अथवा परिवार का संकल्प नहीं, बल्कि समस्त देवतुल्य भगवंत नगर विधानसभा परिवार की सामूहिक आस्था, समर्पण एवं सनातन चेतना का प्रतीक है। जन-जन के सहयोग से प्रारंभ हुआ यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिक विरासत एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य जनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। प्रमुख रूप से मुन्ना सिंह जी, छोटू सिंह जी, कान्हा सिंह जी, सचिन सिंह जी, अवध सिंह जी, अमरेंद्र प्रताप सिंह जी, आशीष सिंह जी, अनुराग यादव, आशीष यादव, अखिलेश यादव, निखिल यादव, दिलीप गौतम जी, सुरेश गौतम जी, सूरज गौतम जी, अरुणेश गौतम, अरुण रावत, मोहित रावत, सुखवीर रावत, आशीष साहू, रूपराम साहू, अनुरुद्ध साहू, अमित सविता, परवीन सविता, मुकुंदा वर्मा जी, रोली गौतम, सीमा राजपूत, सन्नो विश्वकर्मा जी, शिवम बाजपेई, अंकित पांडेय, अंकित कन्नौजिया, राकेश सिंह एवं विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओं ने माँ चंडिका के चरणों में शीश नवाकर धर्म ध्वजा स्थापना के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। संपूर्ण धाम भक्तिमय वातावरण, जयघोष एवं वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। समारोह ने यह संदेश दिया कि जब समाज संगठित होकर किसी पवित्र उद्देश्य के लिए संकल्पित होता है, तब जनशक्ति असंभव को भी संभव बना देती है। माँ चंडिका धाम की 101 फीट ऊँची धर्म ध्वजा आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, एकात्मता, सांस्कृतिक गौरव एवं राष्ट्रभाव का प्रेरणास्रोत बनेगी।

रिपोर्टर - नवनीत शुक्ला 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.