01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार

निघासन खीरी:  थाना निघासन पुलिस द्वारा, वारंटी अभियुक्त कलीम पुत्र जोखे को 01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया!

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01.07.2022 को थाना निघासन पुलिस द्वारा वाद संख्या 6961/10 व वाद संख्या 6973/11 धारा 4/25 आयुध अधिनियम में वारंटी अभियुक्त कलीम पुत्र जोखे निवासी डन्डूरी थाना निघासन जनपद खीरी को बोझिया साइफन के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना निघासन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
कलीम पुत्र जोखे निवासी डन्डूरी थाना निघासन जनपद खीरी

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 539/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 1508/2015 धारा 41/411/414 भा0दं0वि0 थाना निघासन 
2. मु0अ0सं0 62/2018 धारा 13 जुआ अधिनियम कोतवाली तिकुनिया 
3. मु0अ0सं0 161/2019 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना सिंगाही 
4. मु0अ0सं0 643/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना निघासन 
5. मु0अ0सं0 05/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना निघासन 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 गजेन्द्र सिह, (चौकी प्रभारी पढुवा) थाना निघासन जनपद खीरी
2.का0 संदीप तिवारी 
3.का0 छत्रपाल 
4.का0 आलोक  
5.का0 अतुल कुमार

संवाददाता : राजेश दिवाकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.