आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव

अंबेडकर नगर:  आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा फहराए जाने की आवाहन पर भाजपा ने हर घर तिरंगा झंडा फहराने की अभियान पर तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया है।भाजपा बूथ स्तर तक जन जागरण अभियान चला कर जन सामान्य से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराने का आवाहन कर रही है।जिसके सन्दर्भ में पार्टी कार्यकर्ता शक्ति केन्द्रों पर बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की योजना रचना बनाने में जुटे हुए हैं।
       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को जीवत मण्डल की गौसपुर ककरहिया  शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्ष गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना देश वासियों की देश भक्ति और देश के प्रति समर्पण की भाव को प्रदर्शित करता है।साथ ही देश से भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव मना कर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने का कार्य किया है।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनपद का कोई भी घर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने से वंचित नहीं रहे ऐसा योजना बना कर कार्य किया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री पंकज वर्मा,मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा,आदर्श चौधरी,विपिन कन्नौजिया,बाबा राम अजोर राजभर,घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
            भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और तिरंगा झंडा फहराने से एक भी घर नहीं छूटे इसके लिए चल रही शक्ति केंद्रों की बैठक को अभियान के जिला संयोजक/जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने आलापुर विधान सभा क्षेत्र की जहांगीरगंज के नरियांव शक्ति केंद्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र ने हंसवर,काजीपुर,भूलेपुर,तिलकारपुर, सेमउर खानपुर,मुंडेरा,रफत एजाज ने बसखारी के कोतूपुर, भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने राजे सुल्तानपुर के सिंघल पट्टी,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने जलालपुर और अंबरपुर के फरीदपुर,जैनापुर,नगपुर,दीपक तिवारी ने खजुरी के अढ़नपुर,विजय नारायन शुक्ला ने श्रवण क्षेत्र के पहितीपुर,जिला पंचायत सदस्य श्री कांत कन्नौजिया ने राम नगर के समडीह,भूमि विकास बैंक अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने जलालपुर के उसरहवा,राम बक्श सिंह ने खजुरी के राम बाबा,चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता गुड्डू,भाजपा नेता रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने भीडूड़,किछौछा,महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय ने जहांगीरगंज के गोपालपुर,डाक्टर शिव पूजन वर्मा ने सुलेमपुर परसावां,अजमेरी बादशाहपुर,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने सैदापुर के जल्लापुर,महेशपुर,हितेंद्र सिंह ने कालेपुर में बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान की योजना रचना को अंतिम रूप दिया।  

संवाददाता : अजय कुमार उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.