UP BJP संगठन में बड़ा फेरबदल! नीरज सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष
साल 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा रण फतेह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में अपनी महा-सेना यानी नई संगठनात्मक टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है! यह सिर्फ एक लिस्ट नहीं है, बल्कि विरोधियों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार किया गया एक ऐसा चक्रव्यूह है, जिसने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खेमे में खलबली मचा दी है! 46 दिग्गजों की इस नई टीम में एक ऐसा नाम सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर से एक और एंट्री हुई है और उनके छोटे बेटे नीरज सिंह को सीधे प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंप दी गई है! पूजा पाल से लेकर रोहित मिश्रा तक...जातिगत समीकरणों को ऐसे सेट किया गया है कि चुनावी मैदान में सीधा धमाका होना तय है!
आपको बता दें आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2029 के महा-मुकाबले को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने अपने 46 कद्दावर पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इस नई टीम के जरिए पार्टी ने न सिर्फ संगठन को धार दी है, बल्कि मैदानी स्तर पर सभी जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को पूरी तरह से साधने की कोशिश की है। इस नई टीम का सबसे बड़ा, सबसे चौंकाने वाला और सबसे चर्चित बदलाव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परिवार से जुड़ा है। संगठन को चुनावी रूप से मजबूत और ऊर्जावान बनाने के लिए राजनाथ सिंह के दूसरे और छोटे बेटे नीरज सिंह को नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि नीरज सिंह को उनके बड़े भाई और नोएडा से विधायक पंकज सिंह के स्थान पर यह बड़ी जगह मिली है। इससे पहले पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब संगठन ने नीरज सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें सीधे इस रसूखदार पद पर बैठा दिया है। इसे उत्तर प्रदेश बीजेपी के भीतर सत्ता और संगठन का एक बहुत बड़ा संतुलन माना जा रहा है। वहीं बीजेपी ने इस लिस्ट में सोशल इंजीनियरिंग और दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को भी पूरा तरजीह दी है। समाजवादी पार्टी से पाला बदलकर आईं विधायक पूजा पाल को बीजेपी ने एक बड़ा इनाम देते हुए सीधे प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। पूजा पाल का उपाध्यक्ष बनना यह साफ संकेत देता है कि बीजेपी गैर-यादव ओबीसी और अन्य जातियों को अपने पाले में मजबूती से बनाए रखना चाहती है।
इसके साथ ही, बाराबंकी की कद्दावर नेता प्रियंका रावत के काम को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बड़ा प्रमोशन दिया है। प्रियंका रावत को महामंत्री पद से प्रमोट करके अब सीधे प्रदेश उपाध्यक्ष पद की कमान सौंप दी गई है। इसके साथ ही संजय राय और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं रोहित मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ऐसे में बीजेपी की इस 46 सदस्यीय नई टीम को देखकर साफ है कि पार्टी आलाकमान उत्तर प्रदेश को लेकर जरा भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। अब देखना यह होगा कि राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह का नया नेतृत्व और पूजा पाल का जमीनी आधार बीजेपी की झोली में कितनी सीटें डाल पाता है।
No Previous Comments found.