यूपी का मौसम बिगड़ा: लखनऊ समेत कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा, तेज बारिश से गिरा तापमान
शुक्रवार को राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान पर काले घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। करीब 9 बजे दिन में ही ऐसा अंधेरा छा गया कि लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी।
![]()
कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी खबर मिली। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस बदलाव की संभावना जताई थी।

वहीं, इस बारिश का किसानों पर मिला-जुला असर देखने को मिला। जिन किसानों की आलू की फसल अभी खेतों या कोल्ड स्टोर तक नहीं पहुंची है, उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरसों की फसल पर भी असर पड़ा है। हालांकि, मेंथा की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। वहीं, पक चुकी गेहूं की फसल को भी नुकसान का खतरा बना हुआ है।
No Previous Comments found.