बसपा ने कांशीराम जयंती की तैयारियां तेज की, लखनऊ पहुंचेंगे सर्थक

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने संस्थापक कांशीराम की जयंती को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 15 मार्च को लखनऊ में बड़े आयोजन की योजना बनाई है और इसे सफल बनाने के लिए मंडल और जिला इकाइयों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
 
जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाएं
 
पार्टी पदाधिकारी न केवल बैठकों में शामिल हैं, बल्कि नुक्कड़ सभाएं और घर-घर जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
 
‘लखनऊ चलो’ अभियान
 
बसपा सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के 12 मंडलों के जिलों में ‘लखनऊ चलो’ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 15 मार्च को लखनऊ पहुंचने की अपील की जा रही है। वहीं, प्रदेश के बाकी छह मंडलों के लोगों को नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है।
 
कांशीराम स्मारक का निरीक्षण
 
शनिवार को बसपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में वीआईपी रोड स्थित कांशीराम स्मारक का दौरा कर वहां चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल में लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. विजय प्रताप, गंगाराम गौतम, मौजी लाल गौतम, सूरज सिंह जाटव, सुशील कुमार मुन्ना सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
 
संगठनात्मक बदलाव
 
इस बीच बसपा ने लखनऊ मंडल में संगठनात्मक बदलाव भी किए हैं। हाल ही में हुए निर्णय के तहत लखनऊ मंडल जोन की जिम्मेदारी बृजेश चौधरी, विनय कश्यप और रामनाथ रावत को सौंपी गई है। ये तीनों नेता विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के अभियानों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.