संविदा भर्ती के नाम पर घूस लेते रेलवे के 3 कर्मचारी गिरफ्तार

उरई :  उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने रेलवे के तीन कर्मचारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में टीआरडी (TRD) विभाग के मुख्य इंचार्ज और सीनियर सेक्शन इंजीनियर शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ये कर्मचारी रेलवे में संविदा भर्ती कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। सीबीआई ने जाल बिछाकर एक आरोपी को उरई और दो अन्य को चित्रकूट से दबोचा। लखनऊ टीम की इस औचक छापेमारी से विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई और पूछताछ में जुटी है।


रिपोर्टर : राहुल कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.