ट्रैफिक जाम' की नर्सरी बनीं शहर की सड़कें, जाम खुलवाने की बजाय ट्रैफिक पुलिस खुद लगवा रही जाम

उरई :  शहर में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस का एक अनोखा चेहरा सामने आ रहा है। सड़कों पर तैनात सिपाही जाम हटाने के बजाय उसे बढ़ावा देते नज़र आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि ट्रैफिक विभाग की 'मैनेजमेंट' की कमी और मुख्य चौराहों पर गलत ढंग से वाहनों को रोकने की ज़िद ने शहर की रफ्तार थाम दी है। ​व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि पुलिसकर्मी नियमों का पालन कराने के नाम पर सड़कों के बीचों-बीच घेराबंदी कर लेते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। जनता का सवाल है कि जब रक्षक ही जाम का कारण बनेंगे, तो राहत की उम्मीद किससे की जाए? शहरवासियों ने उच्चाधिकारियों से इस 'नियोजित जाम' से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर : राहुल कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.