भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया नमन, आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
ऋषिकेश - विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के वीरभद्र में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ.अग्रवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान और संघर्ष सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी राष्ट्रसेवा एवं समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देती है।
इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पार्षद सुमन रावत, पार्षद पूनम डोभाल, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रकान्त कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, गोविंद रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता - प्रवचन सिंह

No Previous Comments found.