विधायक निधि से 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित की गई आवश्यक सामग्री
ऋषिकेश - विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक निधि से 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक सामग्री वितरित की। इसमें प्लास्टिक टेबल-कुर्सियां,अलमारी,ट्रंक,वजन मशीन, एल्युमिनियम के पतीले,8 लीटर के कुकर,प्लास्टिक हॉर्स सहित अन्य सामग्री शामिल रही। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से लगातार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। भविष्य में भी महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में अनीता पोखरियाल, गीता देवी, मीरा, शांति देवी, सुनीता सेमवाल, गायत्री देवी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता - प्रवचन सिंह

No Previous Comments found.