देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी ने मालदा में दिखाई हरी झंडी

देश को आज यानी कि शनिवार (17 जनवरी 2025) को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन की शुरुआत की है. उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी. यह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है. इससे पहले जो भी वंदे भारत ट्रेन चल रहीं थी वह केवल सिटिंग वाली थीं. इस बीच पीएम मोदी ने मालदा टाउन से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी ने मालदा में दिखाई हरी झंडी

 

मालदा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ देर पहले पश्चिम बंगाल से जुड़े कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ, नई रेल सेवाएं पश्चिम बंगाल को मिली है, इन परियोजनाओं से यहां के लोगों के लिए यात्रा आसान होगी और व्यापार-कारोबार में भी आसानी होगी. आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत हो रही है. यह नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रा को और आरामदायक बनाएगी.”

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.