अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा वाराणसी में रोजगार मेले का सफल आयोजन
वाराणसी - अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वावधान में आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को वाराणसी में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था, जिसमें परिषद को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। रोजगार मेले में गहरवार इंस्टीट्यूट, सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड,आईआईएफएल,वर्क फ्रॉम होम डिजिटल प्रीमियम प्राइवेट लिमिटेड, महिंद्रा ऑटो मैनपावर सर्विसेज, टीसीआई इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स, पुखराज गुरुकुल , रियल स्मार्ट माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन, रोजगार स्ट्रीट सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 360 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ, जो इस आयोजन की उपयोगिता और सफलता को दर्शाता है। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगान से हुआ। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेला युवाओं को आते हुए बुलाने की दिशा में चोट कम है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद सर्व समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक रोजगार एवं विकास के अवसर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, सेवा निवृत्त आईजी रणजीत सिंह, आर.पी. सिंह, उग्रसेन सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, डॉ. विशाल सिंह, अजय सिंह,पवन सिंह अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्यबली सिंह ने की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह गौतम ने एवं धन्यवाद ज्ञापन चंद्रभान सिंह किया।
रिपोर्टर - विकास चन्द्र

No Previous Comments found.