साल से एक जर्जर व जानलेवा बिजली का खंभा घर की छत के सहारे टिका हुआ
वाराणसी : सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23, चौरा माता मंदिर के बगल स्थित दलित बस्ती में पिछले लगभग 2 साल से एक जर्जर व जानलेवा बिजली का खंभा घर की छत के सहारे टिका हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी रोष है।
इसी गंभीर समस्या को लेकर आज क्षेत्रीय जनता के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
रिपोर्टर : विकास चन्द्र

No Previous Comments found.