अनियंत्रित लोडिंग आटो पलटा,चालक गम्भीर रूप से घायल

वाराणसी : चौबेपुर- थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में लोडिंग आटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार में जा रहा आटो अचानक बेकाबू हो गया और पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक वाहन के अन्दर ही फंस गया और उसे गम्भीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर घायल को तत्काल सीएचसी नरपतपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। सीएचसी नरपतपुर के प्रभारी चिकित्सक डा० राजनाथ राम ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अनंत कुमार सिंह, निवासी सोना तालाब, वाराणसी बताया गया।

संवाददाता : अब्दुल्ला हाशमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.