पदोन्नति पर एसआई कमलेश कुमार बने इन्स्पेक्टर, किया गया सम्मान

वाराणसी : पांडेयपुर थाना क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला, जहां सब इन्स्पेक्टर कमलेश कुमार को इन्स्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।

इन्स्पेक्टर लालपुर- पाण्डेयपुर राजीव कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर थाना परिसर में सहकर्मियों ने भी खुशी जताई और उनके कार्यों की सराहना की। विभाग में पदोन्नति को उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया गया।

संवाददाता : अब्दुल्ला हाशमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.