वाराणसी के लल्लापुरा में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, इलाके में पसरा मातम

वाराणसी :  लल्लापुरा रांगे की ताजिया बड़ी मस्जिद के पास बेहद गामजादा दुखद दुर्घटना हो गई है, सजावट करते  सुबह लगभग 8:00 बजे बिजली की चपेट में मोहम्मद अनस आ गए और उनको बचाने के लिए उनके पिता सलाउद्दीन उर्फ पप्पू भाई भी बचाने का कोशिश किया, लेकिन करंट की चपेट में आकर दोनों पिता, पुत्र, का ही इंतकाल हो गया। लल्लापुरा में शोक गम मातम की लहर है घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, चौकी प्रभारी लल्लापुरा शिवम मिश्रा, क्षेत्री पार्षद लल्लापुरा हारुन अंसारी एवं लल्लापुरा की सम्मानित जन, शुभचिंतक परिजन रिश्तेदार पप्पू जी की अवास पर पहुंचने लगे,प्रशासन अपनी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए हैं,

रिपोर्टर : अब्दुल्ला हाशमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.