76 दिवसीय वार्ड प्रवास के समापन पर भावुक हुए डॉ. नीलकंठ तिवारी, आखिरी दिन लगाए पेड़
वाराणसी : पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा वार्ड प्रवास के माध्यम से विशेष जनसंपर्क एवं जन शिकायत निवारण महाअभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत लगातार जनता के बीच जाकर छोटी-छोटी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण तुरंत मौके पर ही किया जाता रहा। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में खूब रुझान देखने को मिला। जनता ने भी इस अभियान की सराहना की, क्योंकि मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान हो जाता था। साथ में चल रहे स्थानीय प्रतिनिधि भी छोटी-छोटी समस्याओं के तत्काल समाधान से काफी उत्साहित नजर आए। इसी क्रम में आज 76वें दिन डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पियरी वार्ड में भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पूर्व मंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को आगे बढ़ाते हुए राजबंधु राज नारायण पार्क में 101 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री के सपने को साकार किया।
रिपोर्टर : अंकित सैनी

No Previous Comments found.