वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 स्टाफ समेत कई घायल

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली फर्श से टकराने के बाद पास मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी। घटना में दो स्टाफकर्मी भी घायल हुए, जिनमें एक महिला शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ का रहने वाला यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने वाला था। सुरक्षा प्रक्रिया के तहत यात्री ने अपने पास मौजूद पिस्टल और मैगजीन की जानकारी अधिकारियों को पहले ही घोषित कर दी थी।

हथियार और उसके दस्तावेजों की जांच के दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली जमीन से टकराने के बाद पास खड़े लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता के मुताबिक, हथियार और उसके पेपर की जांच की जा रही थी, तभी गोली चल गई। उस समय हथियार का मालिक और स्टाफ दोनों मौके पर मौजूद थे। गोली लगने से घायल महिला और पुरुष स्टाफ की हालत सामान्य बताई गई है और उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.