काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी को 13 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम में आयोजित

वाराणसी : डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, प्रोफेसर, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी यूनिट, दंत विज्ञान संकाय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान,  काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी को 13 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम में आयोजित एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया के 49वें वार्षिक सम्मेलन में प्रतिनिधि पुरस्कार पत्र श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सर्वोच्च "जिनवाला रनर अप ट्रॉफी" से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने "मुख कैंसर में रोगसूचक मार्कर के रूप में न्यूक्लियर एनकोडेड माइटोकॉन्ड्रियल जीन की विभेदक अभिव्यक्ति का अन्वेषण" विषय पर शोध प्रस्तुत किया। यह शोध बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के आणविक एवं मानव आनुवंशिकी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर राजेश सिंह के सहयोग से किया गया था। उन्हें सत्र 2025-26 के लिए एसोसिएशन ऑफ ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल  सर्जंस ऑफ इंडिया के "कार्यकारी समिति सदस्य" के रूप में भी चुना गया है।

रिपोर्टर : विकाश चन्द्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.