वरिष्ठ अधिवक्ता को मातृशोक
वाराणसी : सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा की माता इंद्रावती देवी का उम्र 72 साल की अवस्था में आज वाराणसी के ओरीयाना हॉस्पिटल में निधन हो गया. बताया जाता है कि श्रीमती इंद्रावती मिश्रा को पिछले चार दिनों से ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती थी. निधन का समाचार सुन कर सैकड़ों अधिवक्ताओं एवं शुभेच्छुओं की भीड़ अधिवक्ता मिश्रा जी के आवास पर पहुच कर लोगों ने ढाढ़स बढ़ाया. मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया जहां पर लोगों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया. मुखाग्नि पति कैलाश नाथ मिश्रा ने दिया.सुजीत पांडे राकेश पांडे रविंद्र गिरी पत्रकार. अजय जायसवाल रत्नदीप सिंह आशीष सिंह धीरेंद्र श्रीवास्तव पंकज उपाध्याय समेत सैकड़ों अधिवक्ता गण उपस्थित रहे !
रिपोर्टर : रविंद्र गिरी

No Previous Comments found.