वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक पाण्डेय को सपा ने फिर बनाया मीडिया-पैनलिस्ट

वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक पाण्डेय को सपा ने फिर बनाया मीडिया-पैनलिस्ट

कहते हैं न अगर धैर्य ने साथ मेहनत करते रहो तो शानदार परिणाम जरूर मिलता है भले ही कुछ देर भले ही लगे। ये बात साबित होती है प्रदेश के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी विवेक पाण्डेय पर जिन्होंने अपनी पहचान समाजसेवा करते हुए अपने दम पर बनायी। हर मुद्दे और विषय पर बेहतरीन और तर्कपूर्ण राय रखने वाले विवेक पाण्डेय की मेहनत रंग लायी और समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा में बतौर प्रवक्ता शामिल किये गए उसके बाद विवेक पांडेय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और मुद्दा चाहे कानूनी, सामाजिक या धार्मिक विवेक पांडेय तमाम बड़े राष्ट्रीय और प्रादेशिक न्यूज़ चैनलों पर होने वाली डिबेट्स में बेहतर वाक्यशैली के दम पर जिम्मेदारी से भरा पक्ष रखने लगे और शायद यही कारण रहा कि जल्द ही वो तमाम नामचीन न्यूज़ चैनल्स में सपा प्रवक्ता के रूप में पहली पसंद बनने लगे और विवेक पांडेय ने बेहतर तरीके से अपने जिम्मेदारी को निभाया।

 

पर उसके बाद कुछ और बड़ा करने और जनता की सेवा करने की आशा में सत्ताधारी भाजपा के गठबंधन के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल में बतौर प्रदेश सचिव और प्रवक्ता के रूप में एक साल काम किया। राष्ट्रीय लोकदल में आने का कारण सत्ता में करीब रहते हुए आम जनता के हित में काम करने की चाह रही पर शायद विवेक पांडेय को लगने लगा जिस सेवा भाव के लिए वो रालोद में आये वो यहां उतनी संजीदगी से नहीं हो रहा और जिस तेवर से वो आम जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे थे वो लड़ाई की रफ़्तार कम हो गयी है इसलिए उन्होंने रालोद से अपने सभी जिम्मेदारियों से त्यागपत्र देते हुए दोबारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की नीतियों में भरोसा दिखाते हुए सपा का दामन थाम लियाा और फिर समाजवादी पार्टी ने भी अपने पुराने सिपाही की निष्ठा और क्षमता पर विश्वास जताते हुए विभिन्न न्यूज़ चैनल्स में सपा का पक्ष रखने के लिए निकाली गई मीडिया पैनेलिस्ट में अधिकृत प्रवक्ता घोषित कर दिया है। जिस पर विवेक पाण्डेय का कहना है समाजवादी पार्टी ही वो दल है जो जनता की लड़ाई लड़ रहा है। मैं सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धन्यवाद देते हुए वादा करता हूँ कि पार्टी की नीतियों को डिबेट्स के माध्यम से आम जनता का पहुंचाने का काम अनवरत रूप से निष्ठापूर्वक करता रहूँगा। विवेक पांडेय के सपा प्रवक्ता बनाये जाने से सपा समर्थको और अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर है।   

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.