इस महीने लगा ले ये पांच फसल, होगा तगड़ा मुनाफा

जुलाई का महीना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह मानसून की शुरुआत के साथ ही सब्जियों की खेती के लिए सही वातावरण बन जाता है। कम सिंचाई और सही प्रबंधन के जरिए किसान कम समय में अच्छी पैदावार और बेहतर मुनाफा हासिल कर सकते हैं।
 
बोकारो कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर रंजय कुमार के अनुसार, जुलाई महीने में किसान नीचे दी गई 5 फायदेमंद सब्जियों की खेती कर सकते हैं:
 
1. फूलगोभी और बंदगोभी 
 
जुलाई में फूलगोभी और बंदगोभी की अगेती खेती करना एक बेहतरीन और मुनाफेदार विकल्प है। फसल तैयार होने का समय 60 से 75 दिन का होता है औऱ  प्रति एकड़ लागत: 30,000 से 55,000 रुपये की आती है। वही अनुमानित उत्पादन 80 से 150 क्विंटल प्रति एकड़ का होता है औऱ संभावित मुनाफा बाज़ार की स्थिति के अनुसार 1 लाख से 3 लाख तक का होता है.
 
2. भिंडी की खेती 
 
भिंडी की फसल बहुत जल्दी तैयार होती है और बाजार में इसकी मांग भी हमेशा बनी रहती है।
फसल तैयार होने का समय 45 से 60 दिन का होता है. इस फसल की खासियत यह है कि एक बार उत्पादन शुरू होने के बाद हर 3 से 7 दिन में इसकी तुड़ाई की जा सकती है।
 
3. टमाटर की उन्नत खेती 
 
टमाटर की खेती के लिए पहले नर्सरी तैयार की जाती है और फिर पौधों को खेतों में रोपा जाता है।
फसल तैयार होने का समय पौधे रोपने के बाद 60 से 80 दिन का होता है. वहीं प्रति एकड़ लागत 50,000 से 90,000 रूपये की आती है. अनुमानित उत्पादन 150 से 300 क्विंटल प्रति एकड़ का होता है और संभावित मुनाफा बाजार भाव के अनुसार 1 लाख से 5 लाख तक की कमाई संभव है।
 
4. शिमला मिर्च की खेती 
 
जुलाई के मौसम में शिमला मिर्च की खेती करना भी किसानों के लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है। फसल तैयार होने का समय पौधा लगाने के बाद लगभग 60 से 80 दिन का होता है और संभावित मुनाफा 2 लाख से 5 लाख तक का होता है.
 
5. बैंगन की खेती 
 
कम लागत में ज्यादा दिनों तक चलने वाली फसलों में बैंगन एक बेहतरीन विकल्प है। फसल तैयार होने का समय 60 से 80 दिन का होता है. प्रति एकड़ लागत 45,000 से 70,000 की आती है. जिसका अनुमानित उत्पादन 200 से 400 क्विंटल प्रति एकड़ है, किसान इससे 2 लाख से 5 लाख तक की आय अर्जित कर सकते हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.