गौशाला में आयोजित हुआ शांतिनाथ महामंडल विधान

विदिशा :  आचार्य विद्यासागर गौशाला में पर्यूषण पर्व के चौथे दिन श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया साथ ही भगवान पुष्पदंत स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू भी चढ़ाया गया   

- स्थानीय आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला में स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के चौथे दिन श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।  श्री शांति विधान में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सम्मिलित हुए।  संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संचालित गौशाला में शांति विधान के पूर्व नवाचार्य समय सागर जी महाराज के निर्देशन में नगर में विराजमान  निर्यापक मुनि संभव सागर जी महाराज ससंघ का मंगल आशीर्वाद गौ शाला संचालकों ने प्राप्त किया,  फिर अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ संगीतमय पूजन की गई। वहीं पूजन के मध्य भगवान पुष्पदंत स्वामी के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया।  निर्वाण लाडू के उपरांत श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में विश्व में शांति की भावना के साथ भगवान को अर्घ समर्पित किए। शांति विधान के उपरांत विश्व शांति महायज्ञ किया गया। गौशाला पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक क्रियाओं के साथ गौवंशो को हरा चारा एवं सब्जी खिलाई गई।

रिपोर्टर : हेमंत आनंद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.