उसमान खान को सेवानिवृत्ति होने पर विद्यालय परिवार ने भावभीनी विदाई दी

शमशाबाद : जिला विदिशा (म.प्र.) में विद्यालय के प्रधान रसोईआ (HEAD COOK) उसमान खान को सेवानिवृत्ति होने पर विद्यालय परिवार ने भावभीनी विदाई दी। सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र/छात्राओं और कर्मचारियों द्वारा विद्यालय परिसर में ढोल-धमाके और बैंड-बाजों के साथ अभिनंदन यात्रा निकाली। तत्पश्चात विद्यालय के शैक्षणिक भवन में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार, उप प्राचार्य वी.के तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक पी.सी गौतम, कार्यालय अधीक्षक ओ.पी भारद्वाज, जे पी गुप्ता, सुरेष इरागर, रमेश राठोर, पंकज कुमार हरदासानी, के पी एस चौहान, आभा मेहरा, हेमलता प्रजापति, डी के चौधरी, आसमीन खान, मंजूनाथ मिश्र, एम सी दुबे एवं अन्य उपस्थित मेस कर्मचारियों ने उस्मान खान को पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला पहना के सम्मानित किया एवं अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उस्मान खान एक गंभीर, शान्त व्यक्तित्व के धनी हैं एवं उन्होंने अपने सेवाभाव मेहनत और समर्पण से नवोदय विद्यालय समिति में 32 वर्ष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में उस्मान खान को विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह स्वरूप श्रीफल, शॉल, प्रशस्ति पत्र इत्यादि दिया गया और उनके सुखद भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सी सी ए प्रभारी एम के वर्मा द्वारा किया गया।

रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.