₹60,000 कीमत की बिना नंबर बाइक सहित अवैध हथियार लिये दो आरोपी गिरफ्तार

विदिशा : पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना शमशाबाद पुलिस ने विशेष चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया।

संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 26.11.2025 को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर शमशाबाद – भगवानपुर रोड नर्सरी के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों — सद्दाम खान (रायसेन) एवं तयूब खान (नूंह, हरियाणा) — को रोका। तलाशी में तयूब खान की जर्किन की जेब से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला, जबकि सद्दाम खान के पास से बिना नंबर की नीले रंग की मोटरसाइकिल (कीमत ₹60,000) मिली। 

दोनों के विरुद्ध थाना शमशाबाद में अपराध क्रमांक 380/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेजा गया।

जप्त मशरूका:
* एक देशी कट्टा
* एक जिंदा कारतूस
* बिना नंबर की टीव्हीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹60,000)

टीम की भूमिका:
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, प्रआर राजेंद्र आर्य, आर. अजीत सिंह, आर. दिलीप ठाकुर, आर. सोमेश, एवं आर. दीपक पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.