छठवीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 का आयोजन

विदिशा - जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद जिला विदिशा में सत्र 2026 -27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 का आयोजन विदिशा जिले के समस्त विकास खंडो  के 15 परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर 2025 प्रातः 10:30 बजे से आयोजन किया जायेगा l प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार  ने बताया कि उक्त परीक्षा हेतु विदिशा जिले के 5811 विद्यार्थी पंजीकृत है l विकासखंड लटेरी में शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटेरी एवं शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटेरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, सिरोंज विकासखंड में शासकीय संदीपनी उच्च. माध्यमिक विद्यालय सिरोंज, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोंज एवं शासकीय मॉडल उच्च. माध्यमिक विद्यालय सिरोंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है lकुरवाई ब्लॉक में शासकीय सांदीपनि उच्च. माध्यमिक विद्यालय कुरवाई एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठारी, बासौदा ब्लॉक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासौदा, शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय बासौदा एवं शासकीय मॉडल उच्च.माध्यमिक विद्यालय बासौदा,नटेरन शमशाबाद ब्लॉक में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शमशाबाद एवं शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय शमशाबाद, ग्यारसपुर ब्लॉक में शासकीय सांदीपनि उच्च.माध्यमिक विद्यालय ग्यारसपुर एवं विदिशा ब्लॉक में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विदिशा एवं शासकीय एमएलबी कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय विदिशा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है l

रिपोर्टर - प्रयास विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.