सिविल न्यायालय भवन हेतु आवंटित भूमि का स्थल निरीक्षण, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

विदिशा : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) श्री एच पी वंशकार एवं शमशाबाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अजय प्रताप सिंह पटेल द्वारा सिविल न्यायालय भवन निर्माण के लिए आवंटित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय प्रताप सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शमशाबाद के महानीम चैराहा के समीप मोहनपुरा क्षेत्र में खसरा नम्बर 137 व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 भवन एवं न्यायाधीश आवास गृह  निर्माण हेतु 4 बीघा भूमि आवंटित की गई है। निरीक्षण का उद्देश्य न्यायालय भवन निर्माण से संबंधित आगामी कार्यवाही को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अथवा तकनीकी बाधाओं का समय रहते निराकरण करना है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय भवन निर्माण कार्य को नियमानुसार एवं समयबद्ध रूप से प्रारंभ करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को न्यायिक सेवाएं सुलभ एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार डॉ दर्शनलाल नेगी थाना प्रभारी श्री वीरेन्द्र कुमार जी के साथ मौजूद रहे।

रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.