रेत माफियाओं के ठिकानों से, ही रातों-रात चुरा ली गई रेत

विदिशा :  बुधवार को गंजबासौदा क्षेत्र  में एक अजब गजब मामला सामने आया जिस स्थान पर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था, वहां रेत माफियाओं द्वारा कई ट्रॉली रेत जमा कर रखी गई थी, परंतु जैसे ही प्रशासन ने सख्ती दिखाई और मौके पर कार्रवाई की तैयारी की वैसे ही रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया और वे रेत छोड़कर मौके से फरार हो गए स्थानीय सूत्रों ने बताया प्रशासन की कार्रवाई के बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घाट पर रखी रेत ट्रॉलियों में भरकर वहां से ले गए सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार है जब रेत माफियाओं के घाटों पर ही रेता चोरी हो गई हो। अब सवाल यह उठता है कि आखिर अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की निगरानी कितनी प्रभावी है और चोरों तक कब कार्रवाई पहुंचेगी

खनिज विभाग पर भी प्रश्न चिन्ह* खड़े हो रहे हैं, आखिरकार रेत कई महीनो से जप्त क्यों नहीं की गई कई घाटों के ग्राम पंचायतो में रेत भंडारण कर रखा गया है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर शून्य नजर आ रहा है खनिज विभाग।

रिपोर्टर : हेमंत आनंद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.