नल लगे सड़कें खोदीं पर पानी गायब जल जीवन मिशन में लाखों खर्च,फिर भी नहीं पानी

शमशाबाद : हर घर नल, हर घर जल का दावा करने वाला जल जीवन मिशन शमशाबाद क्षेत्र में पूरी तरह दम तोड़ता नजर आ रहा है। नटेरन जनपद की ग्राम पंचायत जमनयाई के ग्राम खताखेड़ी और लवाखेड़ी में तीन वर्ष पूर्व सगड़ बांध परियोजना से जोड़ने के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन आज तक ग्रामीणों के नलों में एक बूंद पानी नहीं आया।

योजना के तहत गांवों की सड़कों को खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई और घर-घर नल कनेक्शन भी कर दिए गए, लेकिन तीन साल बाद भी योजना सिर्फ कागजों में ही चल रही है। हालत यह है कि न तो पानी मिला और न ही खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई गई, जिससे वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
 ग्रामीण रामकृष्ण सेन, पप्पू धाकड़, रमेश धाकड़, रामदयाल धाकड़, सोनू धाकड़ और राकेश धाकड़ ने बताया कि वे तीन वर्षों से पेयजल के लिए परेशान हैं। मजबूरी में दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में गांवों को जल जीवन मिशन से लाभान्वित दिखाया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते यह योजना दम तोड़ चुकी है। 
"सगड़ बांध से पानी सप्लाई नहीं हो पा रही थी ,इसलिए इन गांवों को संजय सागर बांध परियोजना से जोड़ा गया है जल्द ही ग्रामीणों को पानी मिलने लगा है।

रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.