कैम्प फायर और सहभोज के साथ एन.एस.एस के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन l
गंजबासौदा : स्थानीय सैण्ट एस.आर.एस. पब्लिक हायर सैकेण्डरी स्कूल की एन.एस. एस. बालक-बालिका इकाइयों का ग्राम हरदूखेडी़ में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा था, परियोजना कार्य की पूर्णता एवं सामूहिक सहभोज के साथ विधिवत शिविर का समापन किया गया। शिविर के छठवें दिन पूर्व संध्या में कैम्प फायर (सांस्कृतिक संध्या) का आयोजन किया गया। स्वयं सेवकों ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर एन.एस.एस. के संदेशों को ग्रामीणों तक पहुंचाया। साथ ही गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने श्रमदान करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के नारे और गीतों का गायन किया।
आज दोपहर को बौद्धिक सत्र में पंडित अरविंद अवस्थी जी ने सृष्टि निर्माण की धार्मिक कथा सुनाते हुए पर्यावरण के पंचतत्वों की रक्षा करने का संदेश दिया।
बी.एड. काॅलेज प्राचार्य एल.एन. शुक्ला ने स्वयंसेवकों से जीवन का स्पष्ट लक्ष्य तैयार करने का आह्वान किया। इसके लिए अपनी आदत को दिनचर्या में ढालना, आत्म बल से अपनी राह तलाशने के लिए हनुमान जी के आत्म बल से लंका विजय प्राप्त करने का संदेश दिया।
नक कटा साधु नाम के व्यक्ति की कथा से एकमेव लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने और अपने मस्तिष्क में अच्छे विचार संगृहीत करने का सुझाव दिया।संस्था की पूर्व व्याख्याता एवं वर्तमान में सांदीपनी हायर सैकेण्डरी स्कूल की व्याख्याता श्रीमती रत्ना देशपाण्डे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के संम्बंध में स्वयं के अनुभव साझा किए।
समाजसेवी सुनील बाबू पिंगले ने शिक्षा और शिक्षक का महत्व बताने कबीर के दोहे को रखते हुए- गुरु गोविंंद दोनों खडे़ काके लागू पाय, के माधयम से प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का स्मरण कराया। व्यवसायी ओपी चौरसिया एवं वीरेन्द्र भार्गव भी उपस्थित रहे। सहभोज में एस.जी.एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार, डॉक्टर घनश्याम चौकसे, एल.बी एस कॉलेज से मनोज सक्सेना, कुलेन्द्र श्रीवास्तव सहित शहर के अधिकतर पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान संस्था की बालिकाओं ने नशा मुक्ति, स्वच्छता पर नाटिकाएं प्रस्तुत की एवं नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। संस्था के डायरेक्टर के.एस. यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले कई सालों से सैंट एस.आर.एस राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई संचालित कर रहा है । जिसके माध्यम से गंजबासौदा और आसपास के ग्रामीण अंचलों में शिविर लगाए जाते हैं और ग्राम विकास के कार्य कराए जाते हैं। साथ ही स्वयंसेवकों को ग्रामीण संस्कृति से परिचित कराया जाता है। संस्था के प्राचार्य उमेश चंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वयंसेवक समाज की विभूतियों से भेंट कर गुणवान बनना सीखें। बालक इकाई के कृष्ण पाल सिंह चौहान एवं बालिका इकाई की श्रीमती रजनी गुप्ता एवं काॅर्डीनेटर प्रियंका अग्रवाल सहित शिक्षक परिवार ने सहयोग किया। समापन अवसर पर स्वयं सेवकों को कार्य श्रेष्ठता के आधार पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
रिपोर्टर : हेमंत

No Previous Comments found.