एक पेड़ भविष्य के नाम अभियान को लेकर एनएसयूआई ने किया वृक्षारोपण।

विदिशा : एनएसयूआई  प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एवं विदिशा के जिला अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी के निर्देश अनुसार NSUI जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव के नेतृत्व में  शमशाबाद शासकीय महाविद्यालय में एक पेड़ भविष्य के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। जिसकी शुरुआत विगत दिवस विदिशा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में की गई थी। इस अभियान की शुरुआत पूरे मध्यप्रदेश में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे द्वारा की गई है जो 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक चलेगा। सोनू यादव ने बताया की भाजपा की सरकार द्वारा लगातार वृक्ष काटे जा रहे है जंगलों को लगातार काटा जा रहा है और कॉर्पोरेट हितों को प्रात्मिकता दी जा रही है और लगातार हो रहे पर्यावरण विनाश के कारण आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गंभीर संकट में है। ऐसे हालात में जेन-जी जेनरेशन को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण के लिए हस्तक्षेप करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। भाजपा सरकार पर्यावरण को ख़त्म करने में लगी हुई है इसलिए एनएसयूआई ने यह अभियान चालू किया है जिससे पूरे देश को पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया जा सके एवं मोदी सरकार को संदेश दिया जाए कि एक वोट पर्यावरण के नाम हो। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल एवं  प्रोफेसर उपस्थित रहे एवं NSUI जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव एवं कॉलेज अध्यक्ष रूपेश गुर्जर नगर महासचिव विकास यादव नगर सचिव अंकित मीणा एवं नगर मीडिया प्रभारी दीपक यादव आदि छात्र मौजूद थे।

रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.