रक्त सेवा समिति के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में गंजबासौदा के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

विदिशा : 12 जनवरी 2026 युवा दिवस के शुभ अवसर पर,दोपहर 11.30 बजे, एसजीएस कॉलेज में,आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विधाओं के एवं 10th ,12th में विद्यालय के टॉपर्स बच्चों का, 247  का सम्मान किया गया । जिसमें सभी विद्यालय के 10th और 12th के मेधावी छात्र, एनसीसी, nss,खेल एवं विभिन्न विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाले मेधावी छात्रों का, सोशल मीडिया पर एक्टिव युवा कार्यकर्ता को सम्मान किया गया । सभी छात्र-छात्राएं पधारे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश तिवारी संस्थापक रक्त सेवा समिति एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नरेंद्र ठाकुर जी प्राचार्य एसजीएस कॉलेज ने की ,समिति के अध्यक्ष राकेश जैन विद्युत ,महिला शाखा की संरक्षक श्रीमती प्रमिला तिवारी, उपाध्यक्ष सुनीता दुबे, युवा शाखा के अध्यक्ष  राजपूत, उपाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित, परवेज फजलानी , सौमित्र तिवारी ,राम आदित्य, मोहित भार्गव ने संचालन किया। आभार शुभेन्द्र सिंह राजपूत ने व्यक्त किया और समिति के विभिन्न सदस्यों ने छात्र-छात्राओं का सम्मान किया समिति के पदाधिकारी के साथ, महिला शाखा के पदाधिकारी ,युवा शाखा के पदाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।  कार्यक्रम में पालक/नागरिक गण उपस्थित रहे।  सभी से संस्थापक राजेश तिवारी ने संकल्प कराया कि, हम सब रक्तदान के जागरूकता के कार्यक्रम में सहभागी रहेंगे, रक्तदान करेंगे ,और हम स्वयं चलते-फिरते ब्लड बैंक के रूप में रक्त की पूर्ति करेंगे। साथ ही नशा नहीं करने का भी संकल्प दोहराया। से अपील है कि वह इस सम्मान समारोह में आ कर बच्चों का प्रोत्साहन किया। समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्थापक, राजेश तिवारी रक्त सेवा समिति मप्र। 

रिपोर्टर : हेमंत आनंद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.