मकर संक्रांति और ग्यारस के पावन पर्व के शुभ संयोग पर लड्डुओं से किया गया बाबा का श्रृंगार

विदिशा - गंजबासौदा,रामदेव बाबा मंदिर में विराजमान बाबा खाटू श्याम का लड्डुओं से भव्य,दिव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया। पतंग महोत्सव की रंग-बिरंगी खुशियों के बीच बाबा का यह मनोहारी स्वरूप श्रद्धा,भक्ति और आस्था का अनुपम संगम बन गया। इस विशेष श्रृंगार को तैयार करने में मंदिर के युवा भक्तों ने लगभग 5 से 6 दिन तक निरंतर सेवा, मेहनत और समर्पण के साथ अपना योगदान दिया। दिन-रात की अथक परिश्रम से सजा यह श्रृंगार बाबा के प्रति सच्ची भक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक बना। मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि गूंज उठी और भक्तों ने बाबा के चरणों में शीश नवाया।

भक्तों की जुबां पर भजन गूंज उठा— “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा,तेरे दर पे आकर मिल जाता है किनारा।”
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर किया गया यह विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो गए और पूरा वातावरण श्याममय,भक्तिमय और आनंदमय हो उठा।

रिपोर्टर - हेमंत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.