नगर के वार्ड नंबर-1 में इन दिनों अवैध कॉलोनियों के निर्माण का खेल तेजी से चल रहा
शमशाबाद : नगर के वार्ड नंबर-1 में इन दिनों अवैध कॉलोनियों के निर्माण का खेल तेजी से चल रहा है। क्षेत्र में नरेंद्र मोदी नगर और मां जानकी नगर के नाम से नई कॉलोनियों का निर्माण बिना किसी वैधानिक अनुमति के किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ तेजी से प्लॉट काटे जा रहे हैं, शासन के नियम अनुसार कॉलोनी काटने से पहले सड़के नालियां बिजली के खंभे और बिजली एवं पुरी कॉलोनी को पानी की व्यवस्था मूलभूत आवश्यकताएं होती हैं इसके साथ ही प्रशासनिक परमिशन एन. ओ. सी.के बगैर कॉलोनी बनाकर प्लांट नहीं बेचे जा सकते और यदि ऐसा कोई व्यक्ति करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है साथ ही अवैध तरीके से कॉलोनी काटने वाले व्यक्ति पर एफ.आई .आर.होती है मगर इन कोलोन में बिजली-पानी नाली और सड़कों की सुविधाओं का झांसा देकर प्लॉटिंग का धंधा खुलेआम चल रहा है।
नागरिकों ने जब इसकी शिकायत प्रशासन तक पहुँचाई तो मामला तुरंत एसडीएम के संज्ञान में लाया गया। इस पर एसडीएम महोदय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कॉलोनी निर्माण गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—
बिना अनुमति और नक्शा स्वीकृति के हो रहे निर्माणों पर तत्काल रोक लगे,
अवैध कॉलोनाइज़रों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए,
और मौके का जांच-निरीक्षण दल भेजकर स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाए।
एसडीएम ने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी नगर व मां जानकी नगर सहित कहीं भी अवैध प्लॉटिंग पाई जाती है, तो न केवल निर्माण गिराया जाएगा बल्कि जिम्मेदार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लॉट बेचने वालों द्वारा भोले-भाले लोगों को “जल्द रजिस्ट्री करवा लो, बाद में रेट बढ़ जाएगा” का लालच दिया जा रहा है। इससे आमजन भ्रमित होकर बिना जांच-परख के पैसा निवेश कर रहे हैं।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैध स्थिति अवश्य जांचें, क्योंकि अवैध कॉलोनियों में न तो वैध सुविधाएँ दी जा सकती हैं और न ही भविष्य में घर बनवाने पर कोई अधिकार सुनिश्चित होता है।
वार्ड नंबर-1 में अवैध कॉलोनी निर्माण का यह मामला सामने आने के बाद उम्मीद है कि प्रशासनिक कार्रवाई से इस धंधे पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में नियमों के अनुसार ही विकास कार्य हो पाएंगे।
रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा

No Previous Comments found.