असेंबली आफ एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसीऐशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 गंजबासोदा : रविवार को असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक सुदर्शन न्यूज़ कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में संगठन के सभी पत्रकार मौजूद रहे।

इस मौके पर नगर इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई। निर्णय अनुसार—
अध्यक्ष पद हेतु बृजेश राठौर को चुना गया।
उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनुज श्रीवास्तव एवं अंकुर जैन को सौंपी गई। सचिव पद पर हेमंत आनंद को नियुक्त किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज पस्तौरिया को दी गई।बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा संगठन के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और दृढ़ता से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : हेमंत आनंद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.