सैण्ट एस.आर.एस .स्कूल परिसर में हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
गंजबासौदा : भारत ही ऐसी धरती है जहां सभी संप्रदाय सुरक्षित हैं। हिंदुत्व को ऐसे लोगों से बचाना है, जो कचरा ज्ञान देकर तुम्हारे लिए खतरा पैदा करते हैं। देश की 100 करोड़ जनसंख्या का आंकड़ा हिंदुओं से पूरा नहीं होता है, क्योंकि कई तथाकथित हिन्दू विरोध करते हैं। इसलिए आवश्यक है, हिंदुओं की जाग्रति के लिए हिन्दू सम्मेलन हों। जाति बनाने के पीछे लोगों को रोजगार देना और रोग मुक्त रखना था ,लेकिन जाति के आधार पर अत्याचार करना गलत है। हमारे आदर्श विवेकानंद, भीष्म, परशुराम आदि हैं।
यह बात रविवार को स्थानीय सेंट एस.आर.एस. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन में गंज हनुमान मंदिर के महंत संत श्री महेश्वर दास त्यागी जी ने हिंदुत्व की व्याख्या करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व विश्व बंधुत्व का संदेश देता है, आज विधर्मियों से हिन्दुत्व की रक्षा भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि श्री राम शर्मा आचार्य ने वैदिक कर्म को आम लोगों के लिए खोला। त्यागी जी ने संघ की शताब्दी वर्ष की बधाई देते हुए हिन्दुओं को संघ कार्य में जुटने का आह्वान किया।
हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चन और भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने राम दरबार और भारत माता का दरबार सजाया। वहीं भारत के आजादी के दीवाने शहीद क्रांतिकारियों का स्वरूप धारण किया। संस्था डायरेक्टर के.एस .यादव ने अतिथि परिचय कराते हुए हिन्दुओं की कम होती संख्या पर चिंता जताई।उन्होंने कहा कि हमें यह शुभ अवसर प्राप्त हुआ है कि हम हिंदुत्व जागरण के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। आज स्कूल की धरा को संत त्यागी जी का आशीर्वाद हिंदू सम्मेलन के माध्यम से प्राप्त हुआ है।
संघ के सेवा प्रचारक रंजीत सिंह बघेल ने बताया कि हम परिचय में जाति-पाति बताते हैं। किंतु भारत के बाहर हमारी सही पहचान भारतीय कहलाती है। यदि हिन्दु होकर एक नहीं रहे तो सब कुछ छिन जाएगा। आज हमारी बेटियों को लक्ष्मी बाई, दुर्गावती जैसा बनाना है। ताकि समाज में घूम रहे पागल कुत्तों का बेटियां लाठियों से इलाज करें। संगीत शिक्षक शंभुगिरी गौस्वामी के निर्देशन में स्कूल के बच्चों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। एडव्होकेट महेन्द्र सिंह देरखी ने शिक्षा का महत्व बताया। वहीं गीत के माध्यम से बेटियों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बिना जाति-पाति हटाए हिन्दु एकता की कल्पना नहीं की जा सकती । हिन्दू सम्मेलन में मंशापूरण मंदिर के महंत रामगुलाम दास जी आशीर्वाद देने पधारे। अन्नु महाराज एवं डॉ विजय कुमार जैन ने भी बात रखी।राकेश जादौन पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, जितेन्द्र मैना पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, वेद प्रकाश शर्मा जिला शिक्षा कार्य प्रमुख,पंकज कुशवाह नगर कार्यवाह, नीलेश बघेल नगर प्रचारक, सुरेश तनवानी,दीपक तिवारी, प्राचार्य उमेश चंद्र यादव, दिनकर कद्रे, कृष्णपाल सिंह चौहान, प्रियंका अग्रवाल, श्रीमती रजनी गुप्ता,श्रीमती रंजू राठौर, सुमन श्रीवास्तव,प्रीती शर्मा, यशदा भारद्वाज, सुपार्स जैन, मनोज श्रीवास्तव, शुभांक, विक्रांत ,गोविंद कुशवाह , बस्ती के सैकड़ों लोगों सहित शिक्षक परिवार मौजूद रहा।
रिपोर्टर : हेमंत आनंद

No Previous Comments found.