भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एफ 4 एस) के तहत फुटबॉल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

 शमशाबाद : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद, जिला विदिशा (म.प्र.) में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एफ 4 एस) के तहत फुटबॉल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश मीना जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार और सूर्य प्रकाश मीना विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यालयों में फुटबॉल वितरण करना है और फुटबॉल के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करना है। अपने स्वागत भाषण ने विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिले के लगभग 326 विद्यालय फुटबॉल वितरण के लिए आवंटित हुए हैं जिसमें आज 26 विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं फुटबॉल प्राप्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवी एवं मण्डल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह धाकड़ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सी सी ए प्रभारी एम.के वर्मा ने किया। धन्यवाद यापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पी सी गौतम ने किया। विद्यालय के शारीरिक व्यायाम शिक्षिका श्रीमती उर्वशी चौहान ने विद्यार्थियों के मध्य विधायक महोदय की उपस्थिति में फुटबॉल मैच का आयोजन करवाया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि महोदय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा उपस्थित सभी अतिथिगणों का श्रीफल, शॉल इत्यादि भेंट किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ जिसमें सभी विद्यार्थी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.