सिरोंज क्षेत्र में छापेमारी, 55 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त

विदिशा : जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सिरोंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 55,000 रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। 

कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी शरद पाठक के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी साधना पटेल के नेतृत्व में आज 23 फरवरी को कई स्थानों पर दबिश, भारी मात्रा में सामग्री बरामद प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरोंज क्षेत्र में अवैध मदिरा के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर आबकारी टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा 15 पाव अवैध मदिरा प्लेन
500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त की गई मदिरा एवं सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 55,000 रुपये आंका गया है।

तीन प्रकरण दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी 
आबकारी विभाग द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। 
 
अवैध शराब के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी 
जिला आबकारी अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

रिपोर्टर : हेमंत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.