राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन
शमशाबाद : शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “मेरा युवा भारत : डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” थीम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए शमशाबाद के ग्राम बमौरी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गया गया था । महाविद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय शिविर में रासेयो के स्वयं सेवकों द्वारा बिभिन्न गतिविधियों का आयोज ग्राम बमौरी में किया गया शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, डिजिटल साक्षरता,नुक्कड़ नाटक,नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता रेली, एवं अन्य कई गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को संदेश दिया गया। शिविर समापन में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी अजय प्रताप पटेल विशिष्ट अतिथि तहसीलदार शमशाबाद श्रीमती हेमलता पाल, राजेंद्र जैन (गुड्डा) एवं शासकीय कन्या उ मा वि के प्राचार्य ,शिक्षक समाजसेवी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,उसके पश्चात स्वयं सेवकों के द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं रासेयो गीत की प्रस्तुति दी गई। अपने उद्वोधन में में मुख्य अतिथि ने कहाँ की युवा हमारी पूँजी है और युवाओ को रासेयो के स्वयं सेवक के रूप में कार्य अवश करना चाहिए जो की नेतृत्व छमता को विक्षित करता है और समाज की मुख्यधारा में जुड़ने हेतु प्रेरित करता है । तहसीलदार श्रीमती प्रेम लता पाल ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे ग्रामीण परिवेश में कई प्रकार के परिवर्तन परिलक्षित हो रहे है रासेयो के माध्यम से हम अपने आप को शसक्त बनाने का कार्य करते है और ग्रामीण समुदाय में महती भूमिका निभा सकते है। महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष रहे श्री राजेंद्र जैन ने स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करे वर्तमान में एकाग्रचितता अति आवश्यक पहलू है हम समाजसेवा जैसे महत्वपूर्ण कार्य के साथ विधा अर्जन भी कर रहे है ऐसे में एकाग्र होकर हम अपने लक्ष्य तक सरलता से पहुँच सकते है,
रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ ममता आर्य के द्वारा सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया,कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी को शुभकामनाएं बधाई दी गई,कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टाफ एवं स्वयं सेवकों ग्रामीणजनों ने सहभागिता की।
रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा

No Previous Comments found.