रेलवे स्टेशन के पास से ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला आरोपी दबोचा, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
विदिशा : पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में लगातार जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत विदिशा पुलिस द्वारा दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गई हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा श्रीमति शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना बासौदा शहर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती करीबन 1,00,000/- रुपये का जप्त किया गया है।
➡️थाना बासौदा शहर की बड़ी कार्रवाई:
थाना बासौदा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बासौदा रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म नं.01 कि तरफ माल गोदाम के पास भैरो बाबा के मंदिर पर बैठा है। जो अपने पास ब्राउन सुगर ऱखे हुये है जिसे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है। अगर तत्काल पकड़ा जाये तो उनके पास से ब्राउन सुगर मिल सकती है। थाना बासौदा शहर पुलिस द्वारा सूचना पर त्वरित घेराबंदी कर आरोपी दीपक रघुवंशी पिता राम सिंह रघुवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी गीता टाकीज वाली गली स्वंय का मकान बासौदा जिला हाल ड्रीम सिटी कालौनी हथोडा गंज बासौदा जिला विदिशा को पकड़ा एवं आरोपी के कब्जे से 10.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती करीबन 1,00,000/- रुपये की बरामद कर जप्त की गई। आरोपी से ब्राउन शुगर लाने के संबंध में पूछताछ पर आरोपी ने अपने साथियों के नाम बताया हैं जिनके विरुद्ध पृथक से कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 238/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
➡️गिरफ्तार आरोपी: दीपक रघुवंशी पिता राम सिंह रघुवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी गीता टाकीज वाली गली स्वंय का मकान बासौदा जिला हाल - ड्रीम सिटी कालौनी हथोडा गंज बासौदा जिला विदिशा
जप्तीः- 10.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती करीबन 1,00,000/-
➡️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी श्री संजय वेदिया, उनि दिनेश प्रताप सिंह, सउनि लालाराम प्रजापति, आर. अभिषेक शुक्ला, आर. अरूण छारी आर. सरमन साहू आर. सुमित अवस्थी ,आर. सतेन्द्र रावत , आर. धर्मेन्द्र, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर : हेमंत आनंद


No Previous Comments found.